फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Fri, 31 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दो दिन से अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कोई व्यवस्था न होने से शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबे जाता है। इससे उपभोक्ता हलकान हैं। वहीं, बिना बिजली जलाए ही बिल देने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले अगर बिजली नहीं आती थी तो ढेबरी और लालटेन में मिट्टी का तेल डालकर कर घर में उजाला कर लिया जाता था, लेकिन अब मिट्टी का तेल न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। बिजली जाने के बाद दो दिन से बिजली निगम के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही पता चल पा रहा है कि किस कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है। निगम के मनमानी रवैये से उपभोक्ताओं में मामले को लेकर रोष बढ़ने लगा है। क्षेत्र के महबूब खां, प्रेमचंद मोदनवाल, अमरनाथ जायसवाल, लल्लू शुक्ल, मनबोध शुक्ल, सागर जायसवाल, जनार्दन मौर्या, केशव राजभर सहित तमाम लोगों ने कहा कि लोटन क्षेत्र में न तो दिन में सही ढंग से बिजली मिल रही है और न रात में, रात 10 बजे बिजली का दर्शन होता भी है तो कुछ समय के बाद फाॅल्ट बता कर आपूर्ति बंद कर दी जाती है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार कर शेड्यूल के तहत आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें