फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसों का ठहराव नहीं, यात्री परेशान

Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। रोडवेज बस उचित ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसें आती हैं और जगह-जगह रोड पर ही यात्रियों को छोड़ चली जाती हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र लगभग सैकड़ों गांव के लोग यहां से दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों सहित जिले में आदि कस्बों में आते-जाते हैं। नगर सहित क्षेत्र वासियों को जाने-आने के मात्र एक रेलवे स्टेशन ही साधन हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों के ठहरने, बैठने समेत बसों के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाती है। कस्बे में ठहराव का स्थान निर्धारित नहीं होने से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व बढ़नी की तरफ आने वाले रोडवेज बस के चलते शोहरतगढ़ कस्बे अक्सर जाम लग जाता है, यात्रियों को फुटपाथ पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। लंबे अरसे से कस्बे व क्षेत्र की जनता की मांग के बाद शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस स्टेशन बनवाने के लिए विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से स्वीकृति मिल गई है। जमीन का सीमांकन हो गया है, लेकिन अभी तक बनने कवायद शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें