फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण कार्य की बढ़ी रफ्तार, एक माह बाद अशोक मार्ग पर भर सकेंगे फर्राटा

Fri, 01 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग का तेजी से हो रहा निर्माण कार्य।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग पर हाईवे फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। हल्की बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार को भी अशोक मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क निर्माण कार्य होता दिखा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजागणपति आर ने इस प्रोजेक्ट को एक माह में पूरा करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले माह इस सड़क के उद्घाटन की तैयारी है। इसको देखते हुए सड़क किनारे गड्ढों की पटाई कर सड़क व नाली निर्माण कार्य में तेजी आ गई है।
शहर के 2.5 किमी लंबे अशोक मार्ग पर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। डीएम डॉ. राजागणपति आर की पहल से पूर्व में टू लेन बन रही सड़क को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित किया है। उसका बाजार से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 32 किमी एनएच 730 पर टू लेन सड़क का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

इसी सड़क पर स्थित शहर के अशोक मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट समेत लगभग सभी सरकारी कार्यालय स्थित हैं। इसके महत्व और आवागमन को देखते हुए डीएम की ओर से इसे फोरलेन बनाने की पहल की गई।
फोरलेन बनने वाले इस मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर होगी, जबकि इसके आगे और पीछे की सड़क टू लेन अर्थात 10 मीटर चौड़ी होगी। वर्तमान में इस मार्ग पर दो किमी से अधिक सड़क और नाली का निर्माण कार्य हो चुका है। हाइडिल तिराहे की तरफ से दो सौ मीटर और साड़ी तिराहे की तरफ 25 मीटर तक सड़क निर्माण कार्य अवशेष है। इसे पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के कर्मी दिन रात कार्य करते दिख रहे हैं।
खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण से मिली राहत : शहर के खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण से शहरियों समेत राहगीर वाहन चालकों को बारिश के मौसम में बहुत राहत मिली है। अतिक्रमण के चलते पहले सड़क का उच्चीकरण व चौड़ीकरण नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में खजुरिया मार्ग पर जलभराव रहता था, जिससे आसपास के मोहल्ले के लोगों और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन

डीएम की पहल पर अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण होने से बारिश के मौसम में भी राहगीरों को दिक्कत से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें