फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीआईसीयू के लिए खरीदी जा रहीं मशीने, जल्द मिलेगी सुविधा

Fri, 01 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में बना पीआईसीयू।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के तृतीय तल पर बन रहे 42 बेड के पीआईसीयू का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इससे अब उपकरणों की खरीदारी भी शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही गंभीर मरीजों को यही पर इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। 42 बेड के पीआईसीयू वार्ड संचालित होने से मेडिकल कॉलेज में एक साथ 57 बच्चों का उपचार किया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में 15 बेड के पीआईसीयू वार्ड में 18 वर्ष तक के बच्चों का उपचार किया जाता है। ऐसे में जिले की आबादी अधिक होने से कई बार बेड फुल होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार गंभीर बच्चों को जान का भी खतरा रहता है, लेकिन एमसीएच विंग के तृतीय तल पर बन रहे पीआईसीयू वार्ड का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके संचालन से एक साथ 57 बच्चों का उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसी में गंभीर बच्चों के इलाज के लिए चार बेड आईसीयू व आठ बेड एचडीयू यूनिट के लिए आरक्षित होगा। एमसीएच विंग में पीआईसीयू का संचालन होने से गंभीर बीमारी वाले बच्चों को एक ही भवन में सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें