फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्डपुर-पिपरहवा फोरलेन बनने से होगा विकास

Mon, 03 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नार्थ-साउथ काॅरिडोर के तहत 261.49 करोड़ रुपये की लागत 9.4 किमी लंबे बर्डपुर-पिपरहवा फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत 87 करोड़ रुपये के तहत राजस्व व पीडब्ल्यूडी टीम संयुक्त रूप से भूमि पैमाइश, अभिलेख सत्यापन और भवनों के मूल्यांकन का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण होने से विश्व प्रसिद्ध कपिलवस्तु स्तूप और कपिलवस्तु विश्वविद्यालय तक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके साथ व्यापार, पर्यटन, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगें। सांसद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता को करुणा, शांति और समरसता का मार्ग दिखाया। सड़कें केवल दो स्थानों को नहीं जोड़तीं बल्कि लोगों और विकास को भी जोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें