फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो घंटे की बारिश, दुकान-सड़क पर पानी ही पानी

Mon, 03 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बेलहिया चौराहे से बाल्मीकि नगर के मुख्य मार्ग पर भरे हुआ बारिश के पानी से होकर आवागमन कर
विज्ञापन
- बांसी नगर में बारिश ने खोली जलनिकासी के दावे की पोल
विज्ञापन

बांसी। रविवार की सुबह लगभग बजे हुई मूसलाधार बारिश से कस्बे के कोतवाली रोड सहित कई मोहल्लों की सड़के जलमग्न हो गई और बारिश का पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है और वे काफी आक्रोशित हैं। इनका आरोप है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से उन्हें हर बात समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह जब बारिश शुरू हुई तब कोतवाली रोड की सभी दुकान बंद थी। सड़क पर जलभराव होने के बाद 12 से अधिक दुकानों में भर गया। इससे दुकान में रखे सामान भीग गए और दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुए। किराना दुकानदार संजय अग्रहरि ने बताया कि भीगते दुकान का सामान आवास पर उठा ले गया। लोगों का कहना है कि कोतवाली रोड के जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल है जिससे आज दुकानदारों का यह नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल प्रतापनगर के सरदार पटेल इंटर काॅलेज रोड, शिव शक्ति मंदिर रोड सहित लोहा मंडी, गौतमबुद्धनगर, शंकरनगर सहित कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया था, जिससे लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोतवाली रोड के दुकानदारों सहित कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से उनका यह नुकसान हुआ है। इनका कहना है कि पिछले साल बरसात से ही यह समस्या है उसके बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें