फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंतिम चरण में लाइब्रेरी का निर्माण, छात्र छात्राओं को मिलेगी सहूलियत

Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय पुस्तकालय के बगल में 100 सीट का डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय पुस्तकालय के बगल में नपा द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी के भवन का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इससे जिले के अभ्यर्थियों को पढ़ने का मौका मिलेगा जबकि डिजिटल सुविधा होने से ऑनलाइन तैयारी भी कर पाएंगे।
विज्ञापन

लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू होने से छात्र-छात्राओं में खुशी बढ़ गई है। भवन का स्ट्रक्चर पूरा हो गया है, ऐसे में जल्द ही पूरी तरह से भवन निमार्ण का कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे लाइब्रेरी में एक साथ 100 से अधिक छात्र-छात्रा बैठकर पढ़ाई कर पाएंगे। उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी सहूलियत मिलेगी। लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की सुविधा, डिजिटल पांच हजार से अधिक किताबें, केबिन की तरह बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी, जिससे छात्र-छात्रा को अन्य प्राइवेट लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा। नपा ईओ अजय कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हाेने वाला है, भवन निर्माण होने के बाद अभ्यर्थियों को पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें