फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य भगवत भक्ति है

Sat, 20 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बताया महात्म्य
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के चौखड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार की रात कथा वाचक प्रेम शरण ने कहा कि मानव के श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण मात्र से सभी पाप कट जाते हैं और वह मृत्यु लोक के आवागमन से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि मानव के मुक्ति का मार्ग श्रीमद्भागवत कथा से ही खुलता है। उन्होंने बताया कि महाभारत की समाप्ति के बाद कलयुग के आगमन की आहट के बीच राजा परीक्षित जंगल शिकार के लिए गए, जहां कलयुग के प्रभाव से परीक्षित का मति भ्रमित हो गई और प्यास से व्याकुल हो कर पानी की तलाश में शमीक ऋषि के आश्रम पहुंचे, जहां शमीक ऋषि को ध्यान मग्न देख उन्हें अपशब्द बोलने लगे तथा पास पड़े मृत सर्प को उनके गले में डाल कर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी पर स्नान करने गए शमीक ऋषि के पुत्र शृंगी ऋषि को अन्य बच्चों ने उनके पिता के साथ राजा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की सूचना दी गई। अपने पिता के साथ दुर्व्यवहार की सूचना पर शृंगी ऋषि ने जल लेकर राजा परीक्षित को सात दिनों के अंदर तक्षक सर्प के डसने से मौत का श्राप दे डाला। शुकदेव जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से पूछा कि मानव मात्र का उद्देश्य है। इस पर शुकदेव ने कहा कि मानव मात्र का उद्देश्य भगवत भक्ति है। इस दौरान मुख्य यजमान कंचना सिंह, गोपालजी सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरि सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें