शाहपुर। डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर दूसरे दिन भी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचते रहे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया मिश्रौलिया, नेबुआ, बढ़नी, भारतभारी, सुरजी, धोबहा श्यामुआडीह, बैदौला आदि गांवों में विस्थापित लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित किया। इस दौरान राप्ती नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भरी भीड़ लगी रही। वहीं इटवा और डुमरियागंज में पुलिस जगह-जगह तैनात रही।
डुमरियागंज में ंलक्ष्मी व गणेश प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित करने के लिए ले जाते श्रद्धा