डुमरियागंज। नगर स्थित राप्ती नदी तट पर बने छठ पूजा स्थल का शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों को जल्द पूर्ण करने और छठ घाट पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए ईओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि कोई लापरवाही न की जाए, ध्यान रखें कि घाट पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचने वाली महिला श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
मौके पर उपस्थित ईओ नगर पंचायत सचिन कुमार पटेल को निर्देश दिए कि वह बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं सीसीटीवी, साउंड सिस्टम तथा यातायात विशेषकर पार्किंग के संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाए। छठ के दिन पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, नगर पंचायत और राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।