फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल और गांव में चौपाल, छात्राओं व महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार

Tue, 08 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत अलग- अलग थानों की पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को अपराध से बचाने के लिए मंगलवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें पथरा बाजार पुलिस ने गांव में चौपाल लगाकर उन बहू-बेटियों तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाया, जो किसी कारण थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं।
वहीं, मोहाना और डुमरियागंज पुलिस ने विद्यालयों में छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीके बताए। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे बेझिझक पुलिस की मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के भालुकोनी जप्ती गांव में मिशन शक्ति टीम ने बहू सम्मेलन और चौपाल का आयोजन किया। गांव की महिलाओं और बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, महिला संबंधी अपराध तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि महिलाओं की समस्या सुनने और उसका समाधान कराने के लिए सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिलाओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में मोहाना थाना क्षेत्र के जुगनिहिवा पोखरिया में मिशन मजनू और साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को खुद को अपराध से सुरक्षित रखने के उपाय बताए। वहीं, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को अपराध से बचाव के साथ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें