ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर तीन के टोला भैंसहवा निवासी एक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जांच करने पर पता चला कि आरोपित व्यक्ति ने वीडियो को पहले ही डिलीट कर दिया है और पोस्ट के संबंध में दूसरा वीडियो बनाकर माफी भी मांग ली है। वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भैंसहवा निवासी एक व्यक्ति ने तीन दिन पूर्व उसने फेसबुक स्टोरी पर पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर वीडियो बनाया है। वीडियो में वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द बोल रहा है। यही नहीं उसने वायरल वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट को लेकर मोहाना पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए उठा लिया।
इस संबंध में एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि मामले में आरोपी के ऊपर कार्रवाई भी की गई है।