फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवहन सेवाओं का ठंड पर असर, घट गई बसों में सवारी

Fri, 26 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबी दूरी वाली में एवरेज, लोकल में कम सवारी के साथ चल रहीं बसें
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन बेहाल होने लगा है। इसका असर परिवहन निगम की सेवाओं पर भी नजर आने लगा है। सवारियों की कम संख्या होने से जहां बसें यात्रियों का इंतजार कर खड़ी रह रहीं हैं। वहीं, इससे आय में भी कमी आना शुरू हो गई है। हालांकि, रोडवेज प्रशासन का दावा है कि कम सवारी होने पर भी रोडवेज बसों को संचालित किया जा रहा है।
रोडवेज डिपो से वर्तमान समय में मौजूद 60 बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा वर्तमान समय में पांच से छह प्रतिशत आय में कमी आई है जबकि ठंड बढ़ने से यह कमी लगभग 10 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। बसाें को जिला सहित दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलरामपुर सहित कई प्रमुख रूट पर संचालित किया जा रहा है। वैसे तो सर्दी का असर हर तरफ है, लेकिन परिवहन निगम की बसों की आय में गिरावट से डिपो को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठंड में लोगों के सफर से परहेज करने से शाम को अधिकतर रूटों पर काफी कम सवारियां होती हैं। इससे चालक-परिचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपो के एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि सर्दियों में डिपो की आय में कुछ कमी आती है। आम दिनों की तुलना में सवारी की आमद कम हुई है। तय रूटों पर बसों को समय से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें