फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तराई में फिर सताने लगी ठंड, पछुआ ने बढ़ाई गलन

Sat, 31 Jan 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तराई में मौसम रोज करवट बदल रहा है। शनिवार को सुबह से ही मौसम के तेवर सख्त रहे, गलन ने लोगों को परेशान किया। बादलों के छाने के साथ करीब आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवा ने ठंड के असर को और बढ़ा दिया। सुबह में बढ़ रही ठंड से एक बार फिर गतिविधियां प्रभावित होने लगीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बादल छाए रहे। इसके साथ कोहरे भी छाए रहे हालांकि सुबह करीब छह बजे तक दृश्यता महज 50 मीटर तक रहा, उसके बाद कोहरा छटने लगा। लेकिन बादलों के छाने से व हवाओं की रफ्तार लोगाें को गलन का अहसास कराती रही। करीब नौ बजे से धूप भी खिल गई, लेकिन यह धूप एक स्थान पर बैठने वाले लोगों के लिए ही लाभकारी रही।
हालांकि, धूप का लाभ लोगों को दिन में करीब चार बजे तक ही देखने काे मिला। उसके बाद ठंड अपना पांव पूरी तरह से पसारना शुरू कर दिया, जिससे ठंड बढ़ने के साथ गलन भी बढ़ने लगी। इससे सर्द हवा के कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। इस तरह के मौसम से सुबह-शाम मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हाे रही है। इस बदले मौसम से पाला पड़ने से आलू और तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने का डर किसानों को भी सताने लगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बादलों का आवाजाही घटेगी, लेकिन कोहरा बढ़ेगा। इससे सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें