फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूर होगी जलभराव की समस्या शुरू हुआ नाले का निर्माण

Sat, 31 Jan 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी के दो वार्ड में जलनिकासी की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। 1.15 करोड़ रुपये की लागत से नाला का निर्माण शुरू हुआ है, जिससे लंबे समय से बनी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत को वार्ड नंबर चार लक्ष्मण नगर देवरिया व वार्ड नंबर पांच शत्रुघ्न नगर कोरई बनिया में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से ढक्कन रहित नाले का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे शासन द्वारा बजट की स्वीकृत दो माह पहले दे दी गई थी। दोनों वार्डों में लगभग सात सौ मीटर की लंबे नाले के निर्माण कार्य के लिए शासन से 1 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नाला न होने के कारण बरसात के समय में पानी घरों में भर जाते थे। पानी निकलने का रास्ता न होने से लोगों को काफी समस्या होती थी सड़क से लेकर घरों तक पानी भर जाता था।
वार्ड नंबर पांच के निवासी रमाकांत मौर्या ने बताया कि नाला न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। जब बारिश होती है तब घरों में पानी भर जाता है। नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृत मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। अब नाला का निर्माण सही ढंग से हुआ तो समस्या से निजात मिल जाएगी। वार्ड नंबर चार निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि जलभराव की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाला न होने से बरसात के दिनों में यहां से आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें