फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड ने बढ़ाई सिहरन... 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 26 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे के बाद दोपहर में धूप में गर्म कपड़े पहनकर निकले बाइक चालक। संवाद - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
विज्ञापन
गर्म कपड़ा पहनकर ही घर से निकल रहे लोग, अधिकतम तापमान 24 डिग्री किया गया दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज पिछले कई दिन से बदल रहा है। तापमान में गिरावट से ठंड की वजह से सिहरन हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी शुरू हो गई है। वहीं दिन में खिल रही धूप से कोहरा भी बढ़ने लगा है। इससे लोग गर्म कपड़े पहनकर ही निकल रहे हैं। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को रात में अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह में कोहरा छाया रहा। माॅर्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोगों को कठिनाई हुई। इससे लोग घर से गर्म कपड़ा पहनकर ही निकले। वहीं करीब सात बजे सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन धूप में तेजी नहीं रही। इससे ठंड में कोई भी अंतर नहीं नजर आया। दिन में तेज धूप खिलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ा पहनकर ही घर से निकलते दिखे। दिन चढ़ने के साथ हल्की गर्मी का अहसास, लेकिन जहां छांव रही, वहां मौसम सर्द रहा। शाम करीब चार बजे से फिर धुंध छाने लगी। सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। इससे शहर सहित ग्रामीण कस्बों में सन्नाटा छा गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी तापमान गिरेगा, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें