फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था

Sun, 15 Nov 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ ने सीएचसी लोटन का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

- साफ-सफाई और मरीजों के उपचार में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
लोटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन बाजार का रविवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ओपीडी सहित विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सीएमओ के अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, स्टोर, ओपीडी, पैथोलॉजी, लेबर रूम और मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों की व्यवस्था देखते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को बारी-बारी से चिकित्सक के कक्ष में भेजा जाए। एक साथ सभी मरीजों को अंदर न जाने दिया जाए। इसके बाद आयुष्मान पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण कर योजना के तहत हो रहे पंजीकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने लेबर रूम और प्रसूति गृह का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद लोगों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है, इसलिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल की व्यवस्थाओं या मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौधरी, डॉ. मनीष जायसवाल, बीपीएम आलोक सिंह, सुधा यादव, अजीज अहमद, एलटी संतोष कुमार जायसवाल सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें