फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, बेमौसम बारिश के आसार

Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में सुबह से छाया रहा बादल। संवाद
विज्ञापन
- नहीं निकली धूप फिर भी रही उमस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण सोमवार को धूप नहीं निकली। बावजूद इसके तापमान में गिरावट नहीं होने से मौसम में उमस बरकरार रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंगा और अरब सागर में बने अवदाब के प्रभाव से बेमौसम बारिश भी हो सकती है।
सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इससे जहां लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश न होने से तापमान में गिरावट नहीं होने के कारण मौसम में उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर स्थित अवदाब से दक्षिणी गुजरात होते हुए पश्चिमी मध्य प्रदेश तक आ रही द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों पर मेघाच्छादन के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट होगी। साथ ही कुछ जिलों में बूंदा-बांदी के कारण प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से काफी नीचे आ जाएंगे। आगामी 24 घंटों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 48 घंटों में चार-छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31अक्तूबर के दौरान दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के परिणामस्वरूप प्रदेश के अधिकतम तापमान में जहां जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव संभावित है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें