फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छाए बादल पर बारिश का रहा इंतजार, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में छाया रहा बादल। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मानसून के बीच जिले में बारिश को लेकर मौसम का मिजाज लगातार असमंजस वाला बना हुआ है। शनिवार को दिनभर बादल और उमस का असर रहा लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 और न्यूनतम 72 प्रतिशत रही। हवा की गति महज 2.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा उत्तर-पूर्वी रही। धीमी हवा और अधिक नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। हालांकि बारिश का असर सभी क्षेत्रों में एक जैसा रहने की उम्मीद नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की फुहार के बाद मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन

बारिश की कमी के बीच धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में फसल को पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। लगातार बारिश नहीं होने से किसानों को निजी संसाधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे लागत बढ़ने की चिंता भी है।
किसानों का कहना है कि आसमान में बादल दिखाई देने से बारिश की उम्मीद बंधती है लेकिन कई बार बूंदाबांदी के बाद ही बादल छंट जाते हैं। ऐसे में खेतों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान बारिश की उम्मीद तो जगा रहा है लेकिन किसान अब खेतों में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें