फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दावा, आपत्ति अंकित कर मतदाता सूची को बनाए त्रुटिरहित

Fri, 26 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक में दिए गए निर्देश
विज्ञापन


डुमरियागंज। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार की अगुवाई में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इसमें बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि आलेख्य प्रकाशन के बाद मतदाता सूची से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनकी निष्पक्षता और गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सका है तो उसे अविलंब दर्ज कराया जाए। वहीं, यदि किसी पंचायत में मृत व्यक्तियों के नाम अभी भी मतदाता सूची में अंकित हैं तो उन्हें तत्काल कटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

30 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति

डुमरियागंज। पंचायतों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हो गया है। 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे तथा सूची में रह गई किसी भी त्रुटि या विसंगति को दुरुस्त करने का पूरा अवसर मतदाताओं को मिलेगा। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, एबीएसए अशोक कुमार सिंह तथा बीडीओ डाॅ. विनोद मणि त्रिपाठी, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें