फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैन बसेरा पर सभी मूलभूत सुविधाएं रखे चाक-चौबंद

Fri, 26 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज में अलाव और रैन बसेरे का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

डुमरियागंज। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से की गई अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का बृहस्पतिवार की रात एसडीएम राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र में जलाए जा रहे अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने मंदिर चौराहा, खीरा मंडी चौराहा, पुलिस बूथ, गुड्डू होटल के सामने सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जल रहे अलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नपं प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्थाई रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर की जांच की तथा रात्रि विश्राम के लिए उपलब्ध चारपाई, रजाई, गद्दा व तकिया की व्यवस्था देखी। रैन बसेरे में एक व्यक्ति विश्राम करते हुए पाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर लेखपाल संजय वरुण, नगर पंचायत कर्मी शिवा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें