फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कर्बला के शहीदों की याद में मनाया गया चेहल्लुम, निकाला जुलूस

Sat, 16 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में चेहल्लुम पर निकाले गए अलम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम शुक्रवार को पूरी अकीदत और परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में अलम, ताबूत, जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम किया।
विज्ञापन

कर्बला के 72 शहीदों को खिराजे अकीदत (श्रद्धा सुमन) पेश की। मातमदारों पर लोगों ने केवड़ा जल छिड़क कर इमाम हुसैन के प्रति अपने अकीदत का इजहार किया। साथ ही इस दौरान लोगों की ओर से चाय, सबील सभी खाद्य पदार्थ के कई स्टाॅल भी लगाए गए थे। चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की रात में हल्लौर कस्बा सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में चौक पर ताजिया रखकर सारी रात मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया। चेहल्लुम की 10वीं यानी शुक्रवार की सुबह सात बजे इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन फरोग मातम का अलम जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया।
वहीं, अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वाधान में अलम, ताबूत व जुलजनाह का मातमी जुलूस इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी से निकला। दोनों अंजुमनों का जुलूस पूरे कस्बे में नौहा-मातम के बीच गश्त कर दोपहर लगभग डेढ़ बजे हल्लौर चौराहा पर पहुंचा। जहां पर नौहाख्वानों ने चेहल्लुम पर आधारित शोकाकुल कर देने वाला नौहा पढ़ा। मातमी जुलूस सड़क पर मातम करने के बाद गांव के अंदर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

शाम को करीब चार बजे कस्बे में घर-घर व इमामबारगाहों के चौक पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर उन्हें कर्बला पर देर शाम तक बड़े ही श्रद्धा एहतराम से नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें