-श्रद्धालुओं को पूजा करने में मिलेगी सहूलियत
सिद्धार्थनगर। नवरात्र में जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठों का दर्शन करने वाले रोडवेज की सेवा भी मिलेगी। इससे जिले सहित अन्य जिले के श्रद्धालुओं को आसानी से देवी का दर्शन हो पाएगा।
जिले में कठेला समय माता मंदिर, वटवासिनी गालापुर मंदिर, पलटा देवी मंदिर, योग माया मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थानों का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों पर जाने के लिए समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के कई रूटों पर पहले से ही बस का संचालन किया जाता हैं जबकि कई रूटों पर इसकी सुविधा नहीं हैं। ऐसे में जीन रूटों पर सुविधा नहीं हैं, वहां पर श्रद्धालुओं के अनुसार स्पेशल बस का संचालन होगा। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि मानक के अनुसार सवारी मिलने पर विशेष बस चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस उपलब्ध रहेंगी, जिससे वह प्रमुख मंदिरों का दर्शन कर पाएंगे।