फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौत का कारण स्पष्ट नहीं गांव में पुलिस बल तैनात

Sat, 20 Sep 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के छितौनी गांव में तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी शेषमन के शव का पीएम होने के बाद शनिवार को राप्ती नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ही स्पष्ट न होने से केस उलझ गया है। क्योंकि, इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक के घर के सामने रास्ते को लेकर मारपीट हुई थी। घर के सामने से कीचड़ में ट्रैक्टर जाने को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में शेषमन की मौत हो गई थी। क्षेत्र के छितौनी गांव में शांति व्यवस्था कायम है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस की टीम लगी हुई है। मृतक के बेटे सुधीर शर्मा के छितौनी गांव निवासी अरविंद कुमार, बलराम, कृष्ण कुमार, गोविंद, प्रेम, विकास, सुभाष के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें