फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी अधेड़ पर केस दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ 50 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी 15 वर्षीय बेटी भैंस चराने सिकरी नाले के पास गई थी। दोपहर करीब तीन बजे उसी के गांव के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें