बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी और पुलिस की सयुंक्त टीम ने शनिवार को घरुआर मोड़ के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक जमाल उर्फ बड़का को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 14.27 ग्राम हेरोइन मिली। युवक को गिरफ्तार कर ढेबरुआ थाने के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी 50वीं वाहिनी जी समवाय मलगहिया कंपनी कमांडर जगदीश प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह को सूचना के आधार पर एसएसबी और पुलिस की सयुंक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर घरुआर मोड़ के पास जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने के दौरान पास से 14.27 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में युवक के अपना नाम मोहम्मद जमाल उर्फ बड़का निवासी वार्ड नंबर आठ आजाद नगर बढ़नी थाना ढेबरुआ बताया।