शोहरतगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक रूप से सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी इमरान अली निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ और समीर सिद्दीकी निवासी परसा स्टेशन का रहने वाला है।
हिंदू युवा वाहिनी के अजय सिंह और नगर पंचायत के सौरभ गुप्ता व अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे इस आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर देखा गया। शिकायतकर्ताओं ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।