सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने शुक्रवार का नेपाल ले जाई जा रही एक किशोरी को तस्कर के चंगुल से बचा लिया। शुक्रवार को लड़की को सीमा पार जाता देख एसएसबी ने संदिग्ध लगने पर पूछताछ की। जोगिया निवासी सौरभ उसे घुमाने की बात कहकर नेपाल ले जा रहा था। टीम ने पूछताछ करने के बाद किशाेरी को एएचटीयू को सौंप दिया गया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को बाइक से लेकर भारत से नेपाल की तरफ जा रहा है। संदेह के आधार पर चेक पोस्ट पर तैनात ड्यूटी दल ने उन दोनों को रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर चेकपोस्ट कमांडर ने समवाय प्रभारी को सूचना दी। समवाय प्रभारी ने एएचटीयू व एसएसबी 66वीं वाहिनी को मामले के बारे में सूचित किया।