फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैंडल मार्च निकाल दी मृतकों काे श्रद्धांजलि

Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के भडरिया चौराहे पर कांग्रेस की तरफ से निकाले गए कैंडिल मार्च मे शामिल कांग्र - फोटो : -घर में हुए पथराव के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के भड़रिया बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली कार धमाके के प्रभावित परिवारों के न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कैँडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दिल्ली में हुआ यह हादसा केवल एक हादसा नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। निर्दोष लोगों की जान गई है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय के लिए हमारी लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अरशद खुर्शीद, काजी सुहेल अहमद, ठाकुर प्रसाद तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, डॉ बख्तियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें