फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक बाइक पर चार सवारी, खतरे में जान

Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ककरही के पास एक बाइक पर चार लोग देखे गये। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। खतरे में जान डालकर एक बाइक पर दो से अधिक सवारी यात्रा कर रहे हैं जबकि चालक के सिर पर हेलमेट भी नहीं है। इससे लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। इसके बावजूद जिले भर में बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर तीन और चार सवारी बैठाकर चलना आम बात है। पुलिस भी इन पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। खुद लोग भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं हैं। जोगिया चौराहे पर पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन यहां दिनभर यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा हैं। पुलिस चालान भी तब काटती है, जब अधिकारी अभियान चलाने के निर्देश देते हैं। शुक्रवार को दोपहर में बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आते-जाते दिखाई दिए है।
विज्ञापन



-
दोपहर 2:14 पर एक बाइक ककरही के पास से गुजरी तो इस पर चार लोग बैठे हुए थे। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। एक के हाथ में फोन था। इनको मोबाइल का ध्यान रहा, लेकिन हेलमेट भूल गए। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी और वह आगे निकल गए।

-

दोपहर 2:23 पर एक बाइक पर पांच बच्चों को लेकर निकले युवक ने हेलमेट लगाना तो दूर बच्चे को बाइक की टंकी पर बैठा रखा था। ऐसे में अचानक बाइक को मोड़ना पड़ जाए या अचानक ब्रेक लगाने पड़े तो बच्चे के साथ ही बाइक में बैठे अन्य लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें