डुमरियागज क्षेत्र के भडरिया चौराहे पर कांग्रेस की तरफ से निकाले गए कैंडिल मार्च मे शामिल कांग्र
- फोटो : -घर में हुए पथराव के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत संवाद
डुमरियागंज। क्षेत्र के भड़रिया बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली कार धमाके के प्रभावित परिवारों के न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कैँडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दिल्ली में हुआ यह हादसा केवल एक हादसा नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। निर्दोष लोगों की जान गई है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय के लिए हमारी लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगी।
इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अरशद खुर्शीद, काजी सुहेल अहमद, ठाकुर प्रसाद तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, डॉ बख्तियार आदि मौजूद रहे।