फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काठमांडो जा रही बस पलटी, 40 घायल

Fri, 30 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के चितवन जिले में नारायणगढ़ मुग्लिन सड़क खंड पर शुक्रवार सुबह दांग से काठमांडो जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-29 क्षेत्र में हुई। इस हादसे के बाद नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन






स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस सुपरिटेंडेंट गोविंदा पुरी ने बताया कि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष घायलों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

उन्होंने बताया कि 15 घायलों का इलाज मौलाकालिका अस्पताल, भरतपुर, 17 घायलों का पुराना मेडिकल कॉलेज, भरतपुर और पांच घायलों का उपचार चितवन मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। तकनीकी खराबी या मानवीय चूक की संभावना से भी इन्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें