फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला महिला का शव

Sat, 16 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के बानगंगा नदी में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का उतराया हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया और शिनाख्त में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई तो पंचनामा करा शव काे मॉर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बानगंगा बैराज के पश्चिम कोमर तट के पास बानगंगा नदी के बंधे से चरवाहों ने नदी में एक महिला उतराया हुआ शव नजर आया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाया। उसके बाद इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने पहचान करने का प्रयास किया। काफी देर बाद पुलिस को सफलता नहीं मिली। मृतका का शव पानी में फूल गया था। देखने से लग रहा था कि पांच दिन पहले लग रहा था। पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। उसकी उम्र 40 साल के करीब लग रही थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव का पंचनामा कराकर मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें