फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीमारी से परेशान अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sat, 16 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर शोहरतगढ़ से चिल्हिया के बीच गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवारसुबह दयिहाड़ निवासी रामू ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। गेट मैन की सूचना पर पहुंची चिल्हिया की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, चिल्हिया क्षेत्र के दयिहाड़ निवासी रामू (50) पुत्र अशर्फी की पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़कर 15 वर्ष पहले अपने मायके मोहाना क्षेत्र ग्राम पतिला चली गई थी। उसके बाद वह अपने ससुराल दयिहाड़ नहीं आई। कुछ वर्ष पूर्व रामू को लकवा मार दिया था, जिससे वह चल फिर न पाने के कारण घर में बिस्तर पर पड़ा रहता था। शनिवार को जिंदगी तंग आकर गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास सुबह गोंडा जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में एसओ चिल्हिया रामदेव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें