फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिश्रौलिया क्षेत्र के नागचौरी गांव का मामला
विज्ञापन

मिश्रौलिया। स्थानीय क्षेत्र के नागचौरी गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नागचौरी गांव निवासी मीरा पत्नी रामानंद के मुताबिक शनिवार शाम को उसकी पुत्री प्रीति (16) कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव देखने के लिए देर शाम जाने की जिद कर रही थी। परिजनों के मना करने पर नाराज होकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात लगभग 10 बजे के आसपास टिनशेड में लगे लोहे के पाइप में दुपट्टे के सहारे गले में फंदे डालकर उसने जान दे दी। मृतका की मां के अनुसार वह उसे बुलाने गई तो अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कंधे पर लादकर किसी तरह उसका शव को नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाया और उसकी लिखित सूचना स्थानीय थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

-
श्याम सुंदर तिवारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें