फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऊंचहरिया गांव में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Wed, 09 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के छोटी ऊंचहरिया गांव में बुधवार की सुबह एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में एक पक्ष के पांच तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामदेव विश्वकर्मा और तौलन विश्वकर्मा के बीच पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से ईंट और डंडे चलने लगे।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से विवाद को शांत करवाया गया। तबतक दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गए। इसमें घायलों को उसका सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें रामदेव पक्ष के किसलावती, राम सुंदर, रामसागर को गंभीर चोट लगी है, इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वंशराज, वसुंधरा को हल्की चोट आई है। वहीं, दूसरे पक्ष के तौलन और इनकी पत्नी सरस्वती को भी सिर में चोट लगी है। रामदेव के अनुसार इस जमीन का बंटवारा पहले हो चुका था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष के तौलन इनकी तरफ बढ़कर निर्माण कर रहे थे। इसे रोकने पर इनके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, तौलन का कहना है कि बंटवारे के बाद मिली जमीन में निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसे विपक्षी की ओर से रोका गया और मारपीट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें