फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Fri, 14 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत की खुशी में शुक्रवार को नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पटाखे जलाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही बिहार चुनाव के रुझान सामने आने लगे, भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी।
परिणामों में एनडीए की बढ़त देखकर कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी पर जो भरोसा जताया है, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास, सुशासन और स्थिरता चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार और तरक्की प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, दीपेंद्र सिंह, विकास सिंह, शत्रुघ्न सोनी, शंभु अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें