उसका बाजार। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सदानंद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि सरकार की ओर से ग्राम रोजगार सेवकों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी नहीं की जा रही है। इन सब मुद्दों को लेकर संगठन पूरे प्रदेश के सभी जिलों में बैठक करेगा, जिसकी शुरुआत सिद्धार्थनगर से हुई है। सभी जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिले के सभी ब्लॉक में बैठक कर संगठन को मजबूत करें।