फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक विधायक ध्रुव पर भाजपा ने लगाया दांव

Tue, 29 Sep 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा ने गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का दिया टिकट
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से तीन बार एमएलसी रहे हैं ध्रुव कुमार त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर। भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से तीन बार एमएलसी रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी को टिकट दिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ की ओर से जारी सूची में चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है।
मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका के निवासी एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। वहीं वर्तमान में हो रहे गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत छह अक्तूबर तक नामांकन, 23 अक्तूबर को मतदान एवं 27 अक्तूबर 2026 को मतगणना होना है। उनके भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर समर्थकों, शिक्षकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

उसका बाजार निवासी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का राजनीतिक सफर मूल रूप से शिक्षक राजनीति से शुरू हुआ। वे बाबा हरिदास इंटर कॉलेज, उसका बाजार में शिक्षक रहे और 1990 के दशक में माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट से जुड़कर संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हुए। करीब 10 वर्ष जिला मंत्री और इसके बाद लगभग 10 वर्ष जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश में भी पदाधिकारी रहे। शिक्षक नेता पंचानन राय के निधन के बाद वर्ष 2008 में पहली बार गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए। इसके बाद 2014 और 2020 में भी जीत दर्ज कर लगातार तीन बार विधान परिषद पहुंचे। 2020 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।
ध्रुव त्रिपाठी का आधार खासतौर पर शिक्षकों के बीच रहा है। विधान परिषद के आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक और पता उसका बाजार, सिद्धार्थनगर दर्ज है। अब 2026 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र में सिद्धार्थनगर समेत 17 जिले आते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत छह अक्तूबर 2026 तक नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। साथ ही नाम वापसी की तिथि नौ अक्तूबर और मतदान के लिए 23 अक्तूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक समय निर्धारित की है। इस चुनाव की मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को होगी।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को करेंगे पर्चा दाखिला
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा नेताओं एवं शिक्षकों के साथ पांच अक्तूबर को पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरा खरा उतरेंगे और शिक्षक समाज के हित लगातार कार्य करते रहेंगे। बता दें कि इस चुनाव में प्रत्याशी गोरखपुर में पर्चा दाखिल करते हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया है। साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें