फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिल का खाता होल्ड...ओटीएस लाभ के लिए उपभोक्ता परेशान

Fri, 19 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिलों के ब्याज और सरचार्ज में छूट देने की घोषणा की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर योजना का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। बिलों पर एसडीओ ने होल्ड अंकित कर दिया है, जिस कारण वह बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता जब बिजहली उपकेंद्र कठौतिया या नगर के जनसेवा केंद्रों पर बिल जमा कराने पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि उनके बिल पर एसडीओ का होल्ड लगा है। उन्हें बताया गया कि जब तक यह होल्ड नहीं हटेगा तब तक वह सरकार की ओर से दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से मांग की कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कराते हुए सभी एसडीओ होल्ड वाले बिलों को दुरुस्त कराया जाए, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके। बिस्कोहर कस्बा निवासी बैतुल्लाह ने बताया कि वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं, कस्बा स्थित घर बंद रहता है। सरकार ने छूट की बात कही तो लखनऊ से आकर कठोतिया बिजली घर पर जब बिल भरने गए तो पता चला कि बिल पर एसडीओ होल्ड लगा है। बिस्कोहर प्राइवेट बस अड्डा निवासी विवेक सिंह का कहना है कि एसडीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अगर समय रहते होल्ड नहीं हटा तो हम लोगों को मजबूरी में पूरा बिल भरना पड़ेगा और सरकार की छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा। बिस्कोहर चौक रोड निवासी प्रदीप गुप्ता व राजू कौशल का कहना है कि तकनीकी समस्या का समाधान बिजली विभाग को खुद ही दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें