फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

Tue, 11 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया पकड़ी मार्ग पर दुघर्टना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली के जोगिया पकड़ी मार्ग पर शराब भट्ठी के पास देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बंगरा निवासी सूरज (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जोगिया पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूरज (23) पुत्र छेदी अपने बाइक से सोमवार को जोगिया से पकड़ी मार्ग पर पेट्रोल लेने के लिए जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार घायल को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भिजवाया। हादसे में उसका दोनों पैर टूट गया है।
थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर गई थी। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भिजवाया गया। दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें