शोहरतगढ़। दिल्ली में बीती रात कार में हुए बम धमाके के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। सीओ मयंक द्विवेदी व प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने जवानों संग रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, बानगंगा चौराहा आदि क्षेत्रों में संदिग्ध लगने पर यात्रियों की सघन तलाशी ली और कई लोगों से संदिग्धता के आधार पर पूछताछ की। धार्मिक स्थलों और आबादी वाले स्थानों पर जवानों संग भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। दिल्ली की घटना घटते ही नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व एसएसबी के जवान सतर्क हो गई है। आने-जाने वाले यात्रियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही जाने दिया जा रहा था। सीओ ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम झूठी अफवाह न फैलाए और न ही सोशल मीडिया पर ऊल-जुलूल पोस्ट करे। अंजान व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी ने झूठी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।