बढ़नी। नपं बढ़नी कस्बे की सड़कों पर अक्सर कुत्ते घूम रहे हैं। आने जाने वाले बाइक सवारों पर यह भौंकने लगते हैं, जिससे कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं, जो राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये कुत्ते अचानक सामने आकर वाहनों को दौड़ाते हैं, जिससे कई बाइक सवार और साइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हुए हैं। कभी-कभी आक्रामक होकर यह हमला भी कर दे रहे हैं। क्षेत्र के पंकज चतुर्वेदी, गोविंद, सलमान, रवि, सोनू, इनामुल्लाह, आमिर, गौतम सहित अन्य लोगों ने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
ईओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस प्रकार का गंभीर मामला सामने आया है तो इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी से वार्तालाप कर जल्द ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।