तुलसियापुर चौराहे के पूरब रेड़वरिया मोड़ के पास घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- ढेबरुआ क्षेत्र के रेड़वरिया मोड़ के पास हुआ हादसा
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के पूरब रेड़वरिया मोड़ के सामने हाईवे पर शनिवार की रात करीब आठ बजे कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक संतकबीरनगर जिले के देवापार का रहने वाला राजन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से पीएचसी शोहरगढ़ पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के पूरब रेड़वरिया मोड़ के सामने हाईवे पर शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे तेज गति से पूरब से आ रही बाइक पश्चिम से आ रही कार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चालक राजन (25) निवासी देवापार थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस को फोनकर घायल को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बाइक और कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।