भारतभारी नगर पंचायत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे आठ दिवसीय मेला का आयोजन में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : ramban news
भारतभारी। नपं में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे आठ दिवसीय मेले में रविवार को युवाओं का जनसैलाब उमड़ा। युवाओं ने खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मेला में मौत का कुआं जहां युवाओं का रोमांच बढ़ा रहा है। वहीं आसमानी झूला आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया। करीब एक पखवारे तक चलने वाले मेले में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।
हर साल की तरह इस साल भी मेले की जिम्मेदारी प्रशासन के हाथ में है। मेला में कतारबद्ध दुकानें लगी हैं। लोग खाजा खाना खूब पसंद करते है। ऐतिहासिक भारतभारी मेला पूरे शबाब पर है। रात के समय झूलों व दुकानों पर लगी रंग-बिरंगी लाइटों से आसमान को जगमग कर रहे हैं। मेला में इतना उत्साह है कि बच्चों संग देर रात तक झूलों का आनंद ले रहे हैं। काला जादू, मौत का कुआं, मदारी आदि दर्शकों को देर रात तक बांधे रखता है। प्रशासन व पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर नजर बनाए हुए हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत भारत भारी स्थित भरत कुंड सरोवर तट पर आयोजित होने वाला 10 दिवसीय मेला वर्षों पुराना है। क्षेत्रीय लोग इस मेला को लेकर प्रतिक्षारत रहते हैं।