बांसी इटवा रोड पर सड़क किनारे खाई में गिरा ट्रक। संवाद
- फोटो : katra news
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बेलबनवा के पास रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक सहित ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ट्रक कश्मीर से सेब लेकर नेपाल गया था। वहां से हापुड़ के ग्राम देहरा, तहसील ढोलाना निवासी चालक इरकान और दानिश शनिवार की दोपहर में माल लोड करने के लिए सीतापुर लौट रहे थे। उसी दौरान बांसी-इटवा मार्ग पर नगर क्षेत्र के बेलबेनवा के उत्तर की तरफ ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाने का कार्य शुरू कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढे और मोड़ पर चेतावनी पट्टिका न होने से आए दिन यहां ऐसे हादसे होते रहते हैं।