फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बढ़नी की टीम का दबदबा

Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल छात्र
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्षीय बालिका वर्ग में गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा परिषद की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन, तेतरी बाजार की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के प्रधानाचार्य विनय अनमोल और आयोजन प्रधानाचार्य चंद्रभान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सर्विस कर किया।
माध्यमिक विद्यालयों की टीमों के साथ बेसिक शिक्षा परिषद की अंडर-14 टीम ने प्रतिभाग किया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें