फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बलुआ समय माता का धाम आस्था का केंद्र

Wed, 01 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र में स्थित  प्रसिद्ध समय माता मंदिर बलुआ में दर्शनार्थ लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। भवानीगंज क्षेत्र में स्थित बलुआ समय माता का धाम आस्था का केंद्र है। लोगों का मानना है कि यहां मांगी गई हर भक्तों के मुराद को माता अवश्य पूर्ण करती हैं। शारदीय व वासंत नवरात्र में यहां जनपद ही नहीं बल्कि बगल के जिले बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर और श्रावस्ती से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

भवानीगंज क्षेत्र के अहिरौला ग्राम सभा के जंगल में टिकुई का वृक्ष जो विलुप्त प्रजाति का है। इसी में माता का स्वरूप समाहित माना जाता है। बताया जाता है कि उक्त वृक्ष के नीचे कई सौ वर्ष पूर्व कामाख्या शक्तिपीठ से आए एक संत ने माता की आराधना की थी। उन्हें इस वृक्ष के नीचे ही सिद्धि की प्राप्ति हुई, जिसके बाद वह यहां से चले गए। तभी से आसपास के लोगों ने यहां पूजा-पाठ प्रारंभ किया। माता यहां सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। लंबे समय तक यह स्थान खुले में था कुछ वर्ष पूर्व जनसहयोग से वृक्ष के चारों तरफ बाउंड्री वाॅल बनाकर इसे सुरक्षित करवाया गया। प्रत्येक मंगलवार को यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटते हैं।
परिसर में विशाल हवनकुंड भी बना है। यहां नव विवाहित जोड़े देवी कथा सुनकर सुखमय जीवन की कामना करते हैं। प्राकृतिक परिवेश में स्थित मां का दरबार अत्यंत मनोरम है। यहां पहुंचकर श्रद्धालु अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं। नवरात्र में दूर-दराज से आए श्रद्धालु दर्शन करने के साथ न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें