फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में जीवंत हुआ सीता हरण और खर-दूषण वध का प्रसंग

Tue, 30 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के गोपिया में चल रहे श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के गोपिया में चल रहे 10 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन के आठवें दिन सोमवार की रात दर्शकों को पौराणिक कथा के रोमांचक प्रसंगों से रूबरू कराया गया। मंच पर पहले शूर्पणखा प्रकरण का मंचन हुआ, जिसमें लक्ष्मण की ओर से उसकी नाक काटने का दृश्य का कलाकारों ने मंचन किया। इस प्रसंग में कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके बाद रावण की ओर से माता सीता के हरण का मार्मिक मंचन हुआ। सीता हरण का दृश्य इतना सजीव रहा कि दर्शक पूरी तरह कथा में डूब गए। राम-लक्ष्मण के वियोग और जटायु की शौर्यगाथा को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। अंत में खर-दूषण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष से चले बाणों और राक्षसों के संहार का दृश्य देखकर श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें