ककरहवा। दो दिवसीय मेहंदीपुर बालाजी का शोभायात्रा और जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत शनिवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा के साथ की गई।
बैंड-बाजों और झांकियों के साथ श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे खड़े होकर बालाजी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बा में बालाजी की शोभायात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण कर श्रीराम जानकी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बालाजी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भक्तगण भक्ति गानों पर झूमते व नाचते रहे।
बालाजी के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे सुंदर कांड पाठ, 12 बजे से भजन कीर्तन व जागरण तथा शाम चार बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पशुपतिनाथ जायसवाल, दिलीप मोदनवाल, रामकुमार मोदनवाल, प्रदीप उर्फ सोनू मोदनवाल, विजय गुप्ता, सुशील मोदनवाल आदि शामिल रहे।र